सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति
जागरूक करने लगाया गया चौपाल
शहडोल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहडोल जिले के समस्त थाना के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ई के वाई सी अपडेट, ओटीपी साझा करने से होने वाली धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश (Investment) के नाम पर होने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
इस अवसर पर नागरिकों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पेम्फलेट वितरित किए गए तथा संदिग्ध साइबर घटनाओं की तत्काल सूचना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में देने सहित अन्य जानकारियों से अवगत कराया गया।


0 Comments